उत्तर प्रदेशजीवनशैली

डॉ बीकेएस चौहान विश्व भूषण पुरस्कार से सम्मानित 

कंट्री ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन ने किया सम्मानित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बलरामपुर चिकित्सालय निदेशक डॉ बीकेएस चौहान को विश्व भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमवार को कंट्री ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी द्वारा चिकित्सालय निदेशक डॉ बीकेएस चौहान एवं राजीव कुमार

​प्रवक्ता डीपीआरए उप्र को विश्व भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। राजीव कुमार ने कहा कि यह क्षण मेरे जीवन के सबसे सुखद और गौरवशाली क्षणों में से एक है।

कंट्री ऑफ़ इंडिया द्वारा मुझे “विश्व भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त करता हूँ और विशेष रूप से डॉ. बीकेएस चौहान एवं अजीज सिद्दीकी को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा।

​यह पुरस्कार केवल एक सम्मान मात्र नहीं है, बल्कि यह मेरे द्वारा किए गए कार्यों की स्वीकृति और मेरे उत्तरदायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने का एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन है।

उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ मुझे यह मान-सम्मान दिया है, उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूँगा। समाज सेवा, अपने कर्तव्यों और जनहित के कार्यों को पूरी ईमानदारी, ऊर्जा समर्पण के साथ निरंतर आगे भी जारी रखूँगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button