उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना

बलरामपुर चिकित्सालय में भगवान धन्वंतरि पूजा

 

​लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। शुक्रवार को बलरामपुर चिकित्सालय में भगवान धनवन्तरि जयंती पर विधि-विधान से पूजन की गयी ।

जिसमें अस्पताल निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान एवं सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी द्वारा भगवान धनवन्तरि की प्रतिमा पर जाकर पूजा, अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की गयी।

साथ ही चिकित्सालय कर्मियों द्वारा पूजा अर्चना कर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

​इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी फार्मेसी जेके सचान, चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार, डॉ. राजीव शर्मा सहित अन्य चिकित्सक, फार्मासिस्ट,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button