डॉक्टरों ने गोली से घायल युवक की बचाई जिंदगी
एसजीपीजीआई ने गंभीर मरीज की बचाई जिंदगी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों की तत्परता ने गोली से घायल युवक की जान बच गयी ।
गोसाईगंज के उदवतखेड़ा निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार यादव को 14 अगस्त की रात्रि के दौरान एपीआई अंसल में चोरों द्वारा गोली मारे जाने के बाद गंभीर हालत में एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया।
गोली पेट में लगी लगने से मरीज अस्पताल पहुंचने पर गंभीर शॉक की स्थिति में था। जहाँ डॉक्टरों ने
ट्रॉमा सेंटर में तत्काल रीससिटेशन के बाद मरीज की इमरजेंसी लैप्रोटॉमी की। ऑपरेशन के दौरान पेट में लगभग 1.5 लीटर रक्त पाया गया तथा छोटी आंत इलियम में गंभीर चोट मिली। छोटी आंत के लगभग 15 सेमी क्षतिग्रस्त हिस्से को निकालकर आवश्यक सर्जरी की गई।
मरीज को कई बार रक्त चढ़ाया गया तथा गंभीर स्थिति को देखते हुए 48 घंटे तक मैकेनिकल वेंटिलेटर पर रखा गया। आईसीयू में गहन निगरानी और उपचार के बाद मरीज ने सफलतापूर्वक स्वास्थ्य लाभ हासिल किया और अब मरीज की स्थिति में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं
ऑपरेशन को सफल बनाने में प्रो. अमित कुमार सिंह, एडिशनल चीफ, ट्रॉमा सर्जन के नेतृत्व में डॉ. आदित्य, डॉ. वरुण गुप्ता, सीनियर रेजिडेंट, ट्रॉमा सर्जरी द्वारा किया गया। साथ ही एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद, डॉ. रफत शमीम, एडिशनल प्रोफेसर, डॉ. दीक्षा, सीनियर रेजिडेंट शामिल रहे।
ओटी एवं आईसीयू टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान निदेशक प्रो आरके धीमान ने पूरी टीम को मरीज की जान बचाने और सफल उपचार के लिए बधाई दी।
यह मामला गंभीर ट्रॉमा मरीजों में त्वरित रीससिटेशन, आपातकालीन सर्जरी, रक्त आधान एवं उन्नत आईसीयू सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में 24×7 आपातकालीन ट्रॉमा, सर्जिकल एवं गहन चिकित्सा सेवाएं मरीजों को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध प्रदान की जा रही हैं।



