उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

गाय के गोबर से बनाये लक्ष्मी गणेश

दिवाली पर प्राकृतिक आस्था का संगम 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। दिवाली पर प्राकृतिक लक्ष्मी गणेश को बनाकर तैयार किया गया।

रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा दीपावली पर पूजन के लिए गौ माता के शुद्ध गोबर से निर्मित गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, दीया,गोबर की लकड़ी, घर में लगाने वाले ,ओम, और स्वास्तिक उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

समिति के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ के अनुसार यह सभी सामान लेटे हुए हनुमान मंदिर पंचवटी घाट पर उपलब्ध है। भक्तों के लिए कोरियर सर्विस भी उपलब्ध कराई जा रही है।

साल भर इनका पूजन करने के उपरांत इन्हें शुद्ध जल में अथवा गमले में विसर्जित किया जा सकता है। पूजन की हुई मूर्तियों का सम्मान किया जाना चाहिए। इस उद्देश्य से यह परंपरा प्रारंभ करी गई है।

इस दीपावली, रासायनिक पदार्थों से बनी मूर्तियों के स्थान पर गाय के गोबर से निर्मित पारंपरिक एवं पर्यावरण-अनुकूल गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को अपनाएँ और अपनी आस्था के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button