उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान एवं एम्स रायबरेली के बीच समझौता 

कैंसर की रोकथाम व शीघ्र उपचार को दो संस्थानों के साथ हुआ एमओयू 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कैंसर अनुसंधान व रोकथाम के लिए दो संस्थानों के मध्य समझौता किया गया।

शनिवार को कल्याण सिंह कैंसर संस्थान एवं एम्स रायबरेली के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए । वहीं

कैंसर देखभाल, सहयोगात्मक अनुसंधान तथा ऑन्कोलॉजी एवं उससे संबंधित विशिष्टताओं के क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रो. मदन लाल ब्रह्मा भट्ट, निदेशक, कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान तथा प्रो. अमिता जैन,

कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ), रायबरेली ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य ऑन्कोलॉजी सेवाओं के विस्तार, कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान एवं उपचार के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा कैंसर रोगियों से संबंधित संयुक्त सामुदायिक कार्यक्रमों एवं क्लिनिकल अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

यह एमओयू देश के अग्रणी कैंसर अनुसंधान संस्थानों में से एक कल्याण सिंह कैंसर संस्थान तथा उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में स्थित प्रमुख चिकित्सा संस्थान एम्स , रायबरेली के मध्य शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग की शुरुआत की गयी । इस साझेदारी का उद्देश्य ऑन्कोलॉजी एवं उससे संबंधित स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में नैदानिक, तकनीकी एवं सामुदायिक क्षमताओं को सुदृढ़ करना है।

इसके अंतर्गत संयुक्त अनुसंधान, नवीन उपचारात्मक हस्तक्षेपों के विकास तथा ज्ञान एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

एमओयू के प्रमुख उद्देश्य..

👉 अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजिकल समाधान विकसित करने तथा कैंसर रोगियों को तृतीयक स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देना।

👉 नई प्रौद्योगिकियों का विकास एवं उपयोग में

कैंसर की शीघ्र पहचान, निदान एवं उपचार के लिए नवीन तकनीकों का विकास एवं उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना।

👉 विशेषज्ञता एवं संकाय का आदान-प्रदान..

संयुक्त शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक विशेषज्ञता तथा संकाय सदस्यों का आदान-प्रदान करना।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, वित्त अधिकारी उपेंद्र तिवारी,

डॉ. एस. प्रिया विभागाध्यक्ष, जनरल मेडिसिन विभाग, सीनियर रिसर्च ऑफिसर सुरेंद्र श्रीवास्तव तथा एम्स , रायबरेली की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ.) गौरव त्रिवेदी उपस्थित रहे।

यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को नई दिशा प्रदान करते हुए कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान, उन्नत उपचार, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button