
लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को लखनऊ व्यापार मण्डल की इकाई प्रताप मार्केट व्यापार मण्डल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री युवा सुमित गुप्ता मौजूद रहे।
साथ ही राकेश छाबड़ा जितेंद्र सिंह चौहान आदि अतिथिगणों की उपस्थिति ने समारोह सम्पन्न हुआ। वहीं
मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिनमें प्रमुख रूप से
अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल महामंत्री गजेन्द्र पाल सिंह कोषाध्यक्ष रामकरण अरोड़ा उपाध्यक्ष अवतार सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, बलवीर सिंह अरोड़ा, भूपेन्द्र सिंह सलूजा, राजीव गुप्ता वरिष्ठ मंत्री अनिल गुलानी
मंत्री सुरेश खत्री, प्रमोद अग्रवाल, सौरभ राजवानी, तरन बलजीत सिंह संगठन मंत्री राजकुमार अग्रवाल प्रचार मंत्री शालू भाई।
कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यापार मंडल एक ऐसा सशक्त मंच है जो व्यापारी वर्ग की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने अपने प्रेरक सम्बोधन में कहा कि संगठन की मजबूती व्यापारियों की एकता में निहित है। उन्होंने नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव से ही संगठन निरंतर प्रगति कर सकता है।
समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मर्यादा बनाए रखने, व्यापारी हितों की रक्षा करने एवं समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।



