नगर निगम मुख्यालय पर लगा संपूर्ण समाधान दिवस
129 शिकायतों में से 127 का मौके पर निस्तारण

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित नगर निगम मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक सिंह सहित समस्त जोनल अधिकारी, नगर अभियंता, स्वास्थ्य, सेनेटरी, उद्यान और पशु कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं सभी विभागों ने नागरिकों की समस्याएं पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया। टैक्स विभाग में आईं सर्वाधिक शिकायतें, 107 का हुआ समाधान किया गया।
इस समाधान दिवस में कुल 129 शिकायतें की गयी। जिनमें से सबसे अधिक 107 शिकायतें टैक्स विभाग से संबंधित थीं। जिसमें जोन 1 – 25,जोन 2 – 6,जोन 3 – 13,जोन 4 – 10,जोन 5 – 11
,जोन 6 – 18,जोन 7 – 14,जोन 8 – 10 इन सभी 107 टैक्स संबंधी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
साथ ही जीआईएस आपत्तियों का समाधान किया गया। जिनमें नागरिकों की संपत्ति पर निर्धारित वार्षिक मूल्य में संशोधन किया गया। पुष्पा टण्डन – सी-356, राजाजीपुरम: वार्षिक मूल्य 32,400 से घटाकर 6,314.40, चन्द्र किशोर दुलारे चप्पार तल्ला, विवेकानन्दपुरी: 8,190 से घटाकर 5,355, दीपा कश्यप एवं मनोजन कश्यप पवनपुरी, ओमनगर: 4,500 से घटाकर 2,250, रशीहुल हक मोअज्जम नगर, गढ़ी पीर खां: 10,800 से घटाकर 8,640
,जलकल, अतिक्रमण और सफाई से संबंधित भी शिकायतें पहुंची थी। जलकल विभाग से टैक्स और सीवर संबंधी 18 शिकायतों में 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।अतिक्रमण से संबंधित जोन-3 में 1 और जोन-4 में 2 शिकायतें दर्ज की गईं। संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
सफाई से संबंधित जोन-3 में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसे मौके पर निस्तारित किया गया। वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि “संपूर्ण समाधान दिवस हमारा एक सार्थक प्रयास है, जिसके माध्यम से हम नागरिकों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। आज जिस तरह बड़ी संख्या में नागरिकों ने आकर अपनी समस्याएं साझा कीं और संबंधित विभागों ने तुरंत संज्ञान लेकर समाधान किया, वह नगर निगम की जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि
हमारा उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान नहीं, बल्कि नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि नगर निगम हर समय उनके साथ खड़ा है। मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इस समाधान दिवस को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान दिया। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ हम कार्य करते रहेंगे।
इसी क्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा “संपूर्ण समाधान दिवस केवल एक शिकायत निवारण मंच नहीं है, बल्कि यह प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद को सशक्त बनाता है। यह पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है।” उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगामी समाधान दिवसों में भी इसी तरह सक्रिय भागीदारी करें।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में आयोजित होने वाले समाधान दिवसों में समय से उपस्थित हों तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, ताकि समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।