उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

प्रधानमंत्री आवास को दर-दर भटकती महिला

 प्रधानमंत्री आवास के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, लगाई गुहार 

 

सैदनपुर बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रधानमंत्री आवास के लिए महिला को भटकना पड़ रहा है।

विकास खंण्ड दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम खत्रीपुर मजरे सेमौर निवासी राजकुमारी पत्नी मंशाराम रावत ने मुख्यमंत्री उप्र को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र मैं आरोप लगाया है कि वह गरीब महिला घास फूस की झोपडी बनाकर निवास करती है। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए महिला पात्र है।

राजकुमारी ने अपने पत्र में आगे कहा है कि उसने 30 जनवरी 25 को खंण्ड विकास अधिकारी दरिया बाद को आनलाइन प्रार्थना पत्र दिया। जिससे ग्राम विकास अधिकारी उमेश वर्मा द्वारा मौके पर जांच की गई और उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखित रूप से दिया कि आवेदिका पात्र है।

जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2024आवास प्लस 2024 की सूची में नाम सम्मिलित कर लिया गया है। लक्ष्य प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। फिर भी अब तक राजकुमारी का नाम न तो आवास प्रस्तावित सूची दर्ज किया गया है और न ही उसे आवास दिया गया।

पीडिता ब्लाक तहसील के चक्कर लगाकर परेशान होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर आवास दिलवाये जाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button