उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

केजीएमयू में सफाई कर्मी की मौत 

करंट लगने की सूचना पर ट्रामा में कराया भर्ती, मौत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सफाई कर्मी की मौत हो गई।

रविवार को नेत्र विभाग स्थित अण्डरग्राउण्ड वाटर टैंक की सफाई कार्य के दौरान अनुबंधित संस्था के कर्मचारी राहुल कुमार को संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए विद्युत उपकरण के संचालन के समय करंट लगने की सूचना मिली।

जहाँ बिना देरी किये ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। ज्ञात हो कि लखनऊ जलापूर्ति व्यवस्था के वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य अनुबंधित संस्था मेसर्स गोविन्द फायर सर्विसेस द्वारा किया जा रहा है । जबकि

मृतक केजीएमयू का कर्मचारी नहीं था, फिर भी सूचना प्राप्त होते ही संस्थान के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और अनुबंधित संस्था मेसर्स गोविन्द फायर

सर्विसेस के अधिकारियों को बुलाकर मृतक के आश्रितों को नियमानुसार देय समस्त वैधानिक लाभ, क्षतिपूर्ति एवं अन्य देयताओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया ।

साथ ही तत्काल वित्तिय सहायता के लिए संस्था को निर्देशित किया गया । वहीं संस्थान प्रशासन पूरे प्रकरण की पूरी जांच के आदेश जारी कर दिए है । संस्थान प्रशासन का कहना है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही अथवा सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के तथ्य प्रकाश में आते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संस्थान प्रशासन इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा करेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिवंगत कर्मचारी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button