उत्तर प्रदेश

रामकृष्ण मिशन जीव सेवा शिव सेवा के मूल मन्त्र पर अग्रसर 

सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने संस्थान की गिनाई उपलब्धियां 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के निराला नगर स्थित विवेकानंद अस्पताल जन सेवा कार्य में लगा हुआ है। बता दें कि भारत की 126 वर्ष पूर्ण कर चुकी जानी मानी धमार्थ अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जिसकी स्थापना आधुनिक युग के महान सन्त स्वामी विववेकानन्द ने अपने गुरू रामकृष्ण परमहंस के मूल मंत्र जीव सेवा ही शिव सेवा के मंत्र को मूर्त रूप देने के लिए स्थापना की थी। ऐतिहासिक रामकृष्ण मिशन की 115वीं वार्षिक आम बैठक बेलूड मठ, हावड़ा के मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें रामकृष्ण मिशन के महासचिव स्वामी सुवीरानन्द द्वारा रिपोर्ट में विवेकानन्द पॉलिक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान सहअन्य मिशन से संचालित अनन्य धर्माथ प्रतिष्ठानों के जनहितकारी कार्यो की प्रशंसा की गई। जनहित में सहयोग एवं उदारता पूर्वक वित्तीय सहायता के कारण ऐसी बड़ी उदार सेवाए ही सम्भव है, जो अपार कृतज्ञता और हार्दिक प्रशंसा के योग्य हैं। मंगलवार को विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने बताया कि पूरे वर्ष के दौरान राहत एवं पुनवार्स 8.56 लाख, सामान्य जन कल्याण 29.07 लाख, चिकित्सा सेवा 496.70 लाख, शैक्षणिक 712.89 लाख, ग्रामीण विकास 18.31 लाख एवं साहित्य प्रकाशन 26.50 लाख लोगों को सेवा प्रदान की गई। जिस पर पूरे देश में रूपये 1,292.03 करोड़ खर्च हुआ। इसके अलावा मिशन ने शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर ग्रामीण एवं जनजातीय विकास के अलावा अन्य सराहनीय सेवाएं प्रदान की गई, जिनमें काफी संख्या में राहत एवं पुनर्वास गतिविधियां भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button