उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सीएम योगी ने सुना

 NDA मुख्यमंत्री परिषद में दिखी एकजुटता

 

संवाददाता – गंगेश पाठक

नई दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एनडीए की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने एक साथ सुना। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और जनसेवा के प्रति केंद्र व राज्य सरकारों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

बैठक के दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने पर विशेष चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जनकल्याण, पारदर्शिता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में चल रही जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन से राज्य में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button