अपर मुख्य सचिव से मिला डीपीआरए प्रतिनिधि मंडल, सौंपा ज्ञापन
फार्मासिस्टों के पदनाम और वेतनमान लागू करने को ले प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात की

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। भारत सरकार द्वारा नया गज़ट नोटिफिकेशन जारी होते ही फार्मासिस्टों के चेहरे पर खुशी की मुश्कान देखने को मिल रही है। नया गजट नोटिफिकेशन को प्रदेश में लागू कराने के लिए डीपीआरए पदाधिकारियों ने मुहिम शुरू कर दी है।
गुरुवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन’ उत्तर प्रदेश का एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अमित घोष से मुलाकात कर उन्हें भारत सरकार के नए भर्ती गजट नोटिफिकेशन के बारे अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में जेके सचान प्रदेश अध्यक्ष, डीपीआरए, प्रद्युम्न सिंह प्रदेश महामंत्री, डीपीआरए उत्तर प्रदेश, राजीव कुमार प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष, डीपीआरए शामिल रहे। वहीं
प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव को केंद्रीय गजट नोटिफिकेशन के आधार पर उत्तर प्रदेश में भी फार्मासिस्टों के पदनाम परिवर्तन और वेतनमान अपग्रेडेशन की नियमावली लागू करने का आग्रह किया।
वहीं अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि तत्काल सचिव को इस पूरे मामले के परीक्षण उपरांत उचित कार्रवाई के लिए लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में
शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सचिव के परीक्षण के बाद प्रदेश के हजारों फार्मासिस्टों के लिए जल्द ही शासन स्तर से शासनादेश जारी होगा।



