उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश मराठी समाज का मना 9वां स्थापना दिवस

 केक काटकर प्रभु श्रीराम का किया जयघोष 

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मराठी समाज द्वारा अपना नौवां स्थापना दिवस मनाया। गुरुवार को चौक स्थित प्रदेश कार्यालय पर मराठी समाज उत्तर प्रदेश उमेश पाटिल के नेतृत्व में 9 वा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया।

वहीं छत्रपती शिवाजी महाराज के चित्र को रखकर व प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ मनाया गया। उमेश पाटिल ने बताया कि पूर्व राज्यपाल राम नाईक के मागदर्शन मे बने संघठन की स्थापना 7 अगस्त 2016 को उमेश पाटिल के नेतृत्व में की गयी थी।

तबसे मराठी समाज उत्तर प्रदेश अनेक सामाजिक कार्य करता आ रहा है।जिसमें महाराष्ट्र दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम संगठन के माध्यम निरंतर किए जा रहें हैं।

इसके अलावा चौक में गणेश उत्सव मंडल द्वारा सन 1985 से गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिसको पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ का राजा तो चौक का गणपती ऐसी उपाधी से नवाजा गया है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महामंत्री पांडुरंग राऊत, कोषाध्यक्ष,प्रवक्ता गजानन माने पाटील, विश्वास पाटील, सचिन माली, सागर जाधव, विकास पाटील संभाजी शिंदे, विष्णू चव्हाण, किसन डीसले,पोपट घोडके ,हनुमान पवार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button