उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
डॉक्टरों ने पूर्णिमा तिथि पर किया पौधरोपण
आयुर्वेद अस्पताल में चला पौध रोपण अभियान

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में पूर्णिमा तिथि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। बुधवार को
राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय टुड़ियागंज में पूर्णिमा तिथि के शुभ अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य के निर्देशन में अस्पताल परिसर में तुलसी के पौधों का रोपण किया गया।
जिसमें अस्पताल के दो जगह खाली स्थान पर तुलसी के पौधे रोपित कर सुंदरीकरण किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि तुलसी के पौधे जीवाणु नाशक, विषाणु नाशक होते हैं तथा यह वातावरण को भी शुद्ध करता है।
वहीं अस्पताल परिसर में काली तुलसी की प्रजाति के कुल 30 पौधे रोपित किए गए हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में चिकित्सालय प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सहित सभी चिकित्सक एवं शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।



