प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को समाज व राष्ट्रहित में करें- विश्वजीत श्रीवास्तव
वार्डन चीफ ने पुलिस उपायुक्त पश्चिम को पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चल रहे सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण का समापन किया गया। सोमवार को
नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा संचालित तृतीय बैच का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम 90 वार्डन का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वजीत श्रीवास्तव (आईपीएस), पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी जोन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं विश्वजीत श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग देते हैं।
उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्परता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
इसके साथ ही कहा कि साइबर क्राइम बहुत बढ़ रहा है इसकी एक क्लास इसमें भी चली है और आगे भी बैचों में जारी रहेगी।
वार्डनो के कार्यों को सराहा। इसी के साथ यह भी कहा कि एक्सीडेंड से मौत अधिक होती है, यदि प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग वार्डेन लेना चाहे तो प्रशिक्षित डॉक्टर की टीम से प्रशिक्षण मुहैया करा दिया जाएगा। इस मौके पर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने वार्डेनो को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया और बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आपदा एवं आपात स्थितियों के प्रति जागरूक करना।
उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को बधाई दीं।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन के स्टाफ़ ऑफिसर ऋतु राज रस्तोगी डी डबल्यू सुनील शुक्ला ,नफ़ीस अहमद डीडी डबल्यू राम गोपाल इमरान संतोष एडीसी मनोज कुमार वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, रेखा मुकेश आदि पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



