लखनऊ व्यापार मंडल महोत्सव में व्यापारी सम्मानित
व्यापार मंडल का अगले माह चुनाव कराने की तैयारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों का वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया।
गुरुवार को लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा स्नेह मिलन एवं वार्षिक महोत्सव रामलीला ग्राउंड ऐशबाग में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिसमें महोत्सव की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की। वहीं मंच का संचालन वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा द्वारा निभाया गया।
कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री प्रियंक गुप्ता मय पूरी टीम सहित सभी व्यापारियों का गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया। साथ ही नववर्ष की बधाई दीं। इस अवसर पर सभी आगंतुक व्यापारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, अनुराग मिश्र एवं उमेश शर्मा द्वारा मंडल के मुख्य संरक्षक बनवारी लाल कंछल, संरक्षक में हरिश्चंद्र अग्रवाल,
सुधीर शंकर हलवाशिया, वासुदेव चावला, डॉ. जगदीश अग्रवाल, राजेश बत्रा, गणेश बंसल, विजय छाबड़ा, मदन गोपाल गुप्ता,सुरेश कंछल, गोपाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित अन्य संरक्षक सदस्यों को अंगवस्त्र एवं भामाशाह सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा द्वारा चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल को अंगवस्त्र एवं भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव आगामी माह में प्रस्तावित हैं।
जिनकी तिथियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी और यह भी कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है और आने वाले समय में मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।
इसी क्रम में राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं बल्कि व्यापारियों का परिवार है, जो हर संघर्ष और हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक व्यापारी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और आगामी चुनाव संगठन को और अधिक लोकतांत्रिक व सशक्त बनाएंगे।
कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, उमेश शर्मा एवं अनुराग मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन से निरंतर संवाद बनाए रखेगा और किसी भी अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया। महोत्सव में मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, पवन मनोचा, देवेंद्र गुप्ता, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, अभिषेक खरे, सतीश अग्रवाल, अनिल बजाज,
अशोक मोतियानी, भारत भूषण गुप्ता, राजेंद्र सिंह दुआ, रामकुमार वर्मा, उत्तम कपूर, देव कुमार शुक्ला, अरुण अवस्थी, नीरज जौहर, अजय कुमार पिपलानी, सुरेश कुमार, केदार बाजपेई, रविंद्र गुप्ता, श्याम कृष्णानी, विनोद माहेश्वरी, आरिफ खान, इरफान अंसारी, परवेज,
नितिन जैन, अभिषेक कुमार, लोकराम अग्रवाल, मनोज हवेलिया, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ अग्रवाल, सौरभ शर्मा, दीपक सहगल, गौतम आहूजा, सचिन रस्तोगी, विनय शुक्ला, अजय गुप्ता, सुमेश मिश्र, साकेत शर्मा, तौहीद सिद्दीकी, नजमी, अचल मल्होत्रा, नीरज गुप्ता, कुश मिश्र, लल्लन यादव, सुधीर कुमार, अभिषेक यादव, सचिन कंछल, सुशील तिवारी, धीरेंद्र सोनी,
सतीश चंद्र मिश्र, निलेश अग्रवाल, विनय गुप्ता, विजय निवार्ण, जेएस सेठी, जितेंद्र प्रसाद कनोजिया, सुरेश कुमारी, प्रमोद अवस्थी, एमके शुक्ला, संजीव झींगारन, राजदीप छाबड़ा, रंजीत गुप्ता, दीपक बाजपेई, राजकुमार अग्रवाल, कौशल मिश्र,
ऋतुराज रस्तोगी, अमित अग्रवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, अखिलेश अवस्थी, अमित मिश्रा, मिन्हाज, सुरेंद्र शुक्ला, आयुष अरोड़ा, अजय तिक्खा, प्रहलाद राजपूत, अनुराग साहू सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।



