उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया भ्रमण

 आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, बच्चों को ठंड से बचाने को दिया सुझाव

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनबी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने गोसाईगंज ब्लॉक के कटरा बक्खास ,चिनहट ब्लॉक के पीएचसी जुग्गौर और शहरी पीएचसी उजरियांव का निरीक्षण किया।

जुग्गौर और उजरियांव पीएचसी पर महाप्रबंधक सामुदायिक प्रोसेस डॉ. उषा गंगवार और उजरियांव पीएचसी महाप्रबंधक परिवार नियोजन डॉ. सूर्यांश ओझा तथा जुग्गौर पीएचसी पर महाप्रबंधक शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. एसके गौतम भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा प्रभारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि समुदाय को बच्चों व नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे या नवजात को ठंड लगने अथवा सांस लेने में परेशानी हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जाए साथ ही आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि क्षेत्र का भ्रमण करे और लोगों को जागरुक करते रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कम वजन वाले नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) पद्धति की जानकारी अभिभावकों व परिवार के सदस्यों को देने के निर्देश भी दिए, ताकि नवजात को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार पांडे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बक्खास, चिनहट सीएचसी की अधीक्षक डॉ.ज्योति कामले,जुग्गौर,सीएचसी इंदिरा नगर की अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे उजरियांव । जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 3023 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया जिनमें 1258 पुरुष, 1585 महिलाएं एवं 180 बच्चे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button