उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री कोडीन कफ सिरप मामले पर विपक्ष पर कसा तंज

कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार की जाँच जारी, होगा दूध का दूध

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन कोडीन कफ सिरप अवैध कारोबार मामला सदन में गूंजने वाला था ।

जिसमें विपक्ष की पूरी तैयारी झलक रही थी। जिसमें शुक्रवार को पहले दिन यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निर्देश पर सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिससे विधानसभा का शीतकालीन सत्र को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीडिया ब्रीफिंग कोडीन कफ सिरप मामले पर समाजवादी पार्टी पर बरसे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जांच जारी है और अभी तक जितने लोग पकडे गए है उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच होने दीजिये दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है जिन अभियुक्तों को एसटीएफ या यूपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है,उनके सम्बंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी जो पहले से कुख्यात है, इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता सामने आएगी।

इस पूरे मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी कार्य कर रही है। इसमे यूपी पुलिस, एफएसडीए से जुड़े अधिकारी मौजूद हैं। किन किन लोगों को इसमे धन गया है ये सारी बातें जांच में आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि

सपा अध्यक्ष के बारे यही कहूंगा कि “यही कसूर मैं बार बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा”।

फोटो इनकी भी है उन माफियाओं के साथ, जांच होने दीजिए दूध का दूध पानी का पानी सामने होगा। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए एक्स पर कहा कि जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ यह खेल हुआ पुराना हुक्मरान कोई नई बात बताओ।

बता दें कि विधानसभा शीतकालीन सत्र में विपक्ष कोडीन कफ सिरप अवैध कारोबार पर बहस करना तय कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button