उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमनोरंजन

राजधानी में होगा अवधी साहित्यकारों का जमावड़ा

11 को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में होगा अवधी समारोह

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अवधी साहित्यकारों का जमावड़ा होने जा रहा है। जिसे उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के अवधी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आगामी 11 दिसम्बर को ‘अवधी समारोह-2025’को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह किया जायेगा।

इस अवधी समारोह में भारत व नेपाल के अवधी आराधक एकत्र होंगे। यह जानकारी मंगलवार को अवधी समारोह-2025 के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि अवधी दधीचि डॉ राम बहादुर मिश्र को समर्पित अवधी ग्रन्थ “अवध-अवधी:विविध सन्दर्भ” का विमोचन होगा। इसमें भारत व नेपाल के अवधी विद्वान अवधी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति पर परिचर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि

अवधी समारोह में सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि के शामिल होंगे। वहीं समारोह अध्यक्षता पद्मश्री डॉ विद्याविन्दु सिंह करेंगी। अतिथि द्वय संयुक्त रूप से अवधी ग्रन्थ “अवध-अवधी:विविध संदर्भ” का विमोचन करेंगे।

यह अवधी ग्रन्थ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ राम बहादुर मिश्र की अवधी साधना को समर्पित किया गया है। लगभग 725 पन्ने के इस पुस्तक को अवधी इनसाइक्लोपीडिया कहा जा सकता है।

समारोह के संयोजक श्री चौहान ने यह भी बताया कि मित्र राष्ट्र नेपाल से अवधी साहित्यकार कृष्णादेवी पाण्डेय, हरि प्रसाद तिमिलसिना, मधई सिंह सहित कई अवधी विद्वान लखनऊ आ रहे हैं।

कई विद्वान भारत व नेपाल में अवधी के विभिन्न्न आयामों एवं स्थिति पर चर्चा करेंगे। समारोह में भारत से लेकर नेपाल तक सभी अवधी जनपदों से अवधी आराधकों को आमंत्रित किया गया है।

इसी कड़ी में आयोजन समिति के सचिव प्रदीप सारंग ने बताया कि समारोह में लोकगायिका कुसम वर्मा “कल्चर दीदी” द्वारा राम वंदना एवं रामजन्म सोहर की प्रस्तुति होगी। वहीं, मशहूर अवधी कलाकार रमेश दुबे रमेशवा हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुति देंगे।

जबकि तृतीय सत्र में डॉ अशोक अज्ञानी, अजय प्रधान, अनीस देहाती, डॉ सूर्य प्रसाद शर्मा निशिहार, संदीप अनुरागी व प्रदीप सारंग आदि कविगण अवधी कविताएं पेश करेंगे।

श्री सारंग ने बताया कि अवधी समारोह में अवधी व्यंजनों पर चर्चा ही नहीं होगी, बल्कि सभी आगंतुकों को लंच के दौरान अवधी व्यंजन ‘कढ़ी चावल रायता’ परोसा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button