उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने ब्लड बैंक का किया भूमि पूजन

अमरनाथ मिश्र, रामानन्द कटियार रहे मौजूद

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में ब्लड बैंक निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। रविवार को

इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक का निर्माण के लिए उप मुख्य मंत्री उप्र सरकार एवं सभापति इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी उप्र ब्रजेश पाठक द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।

जिसमें आचार्य राजेश शुक्ल एवं कार्तिकेय द्वारा संयुक्त रूप से मन्त्रोंच्चारण कर विधि विधा न से भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर उपमुख्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां रेड क्रॉस द्वारा बनाये जा रहे इस ब्लड बैंक में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं व निःशुल्क सेवाएं जनमानस को प्रदान की जाएँगी।

जिससे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को समय से रक्त मिल सके व मरीज की जान को बचाया जा सके। साथ ही

इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी उप सभापति अमरनाथ मिश्र ने कहा की यह ब्लड बैंक जल्द ही तैयार होकर जनमानस को सेवा प्रदान करेगा।

वहीं रामानन्द कटियार महासचिव इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने कार्यक्रम में शामिल सदस्यों, स्वयंसेवको व स्टाफ कर्मियों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button