डॉक्टरों की जांच में चार रोगी बुखार से मिले ग्रसित
फैजुल्लागंज क्षेत्र में 100 घरों का सर्वेक्षण

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बारिश में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों का सर्वेक्षण किया। मंगलवार को
मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैजुल्लागंज की टीम द्वारा मामा कालोनी शिव शक्ति नगर फैजुल्लागंज में 100 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें बुखार के 04 रोगी पाये गये। जिन्हें आवश्यक दवायें वितरित किया गया और उनकी आरडीटी किट से जॉच की गयी, जो सभी निगेटिव आयी।
क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। डॉक्टरों का मानना है कि क्षेत्र में संक्रामक रोग की स्थिति नही है। क्षेत्र की स्थिति सामान्य है।
वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव..
पहला मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपायों में घर के आस-पास पानी जमा न होने दे। पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें। हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।
वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे। अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।
स्वयं की जिम्मेदारी..
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। पूरी बांह के कपड़े पहनने। मच्छर रोधी क्रीम लगायें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे। दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।
घर से लगाकर आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।
टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।
बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।



