गणपति बप्पा के जयकारों के साथ चौक राजा विराजमान, पहुंचे डिप्टी सीएम
लोहिया पार्क स्थल पर विराजमान गणपति बप्पा, उत्सव के लिए सजा पंडाल

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी चौक में गणेश चतुर्थी पर पहले दिन गणपति बप्पा की मूर्ति पंडाल में स्थापित कर उत्सव का शुभारम्भ किया गया।
बुधवार को गणेश चतुर्थी पर पहले दिन संध्या आरती में उप्र सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गणपति बप्पा के पूजन दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं गणेश उत्सव मंडल द्वारा डिप्टी सीएम का स्वागत किया गया। जिसमें
मराठी समाज गणेश उत्सव मंडल, चौक के द्वारा “लखनऊ के राजा” श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना व पूजन वन्दना मराठी समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाटील एवं प्रिया पाटील के हाथो से विधि विधान के साथ की गयी।
वहीं मूर्ति स्थापित करने से पहले गणपति बप्पा को चौक चौराहे से राम मनोहर लोहिया लॉन तक ढोल नगाडे के वाजे गाजे के साथ लायी गयी। अध्यक्ष उमेश पाटिल एवं प्रवक्ता गजानन पाटिल ने संयुक्त रूप से बताया कि मूर्ति मुंबई से मंगवाई गई है और यह मूर्ति पूरी तरह इको फ्रेंडली निर्मित है।
इससे पर्यावरण के लिए कोई दुष्प्रभाव नहीं है। साथ ही मूर्ति स्थापना के बाद सुन्दर कांड पाठ के साथ अतिथियो का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर निर्मल शुक्ला एंड पार्टी की ओर से भक्ती गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें दर्शक भक्ति के रंग में झूमते रहे।



