उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ किया

मच्छर जनित बीमारियों को मिलकर हराने की अपील,31 जुलाई तक चलेगा अभियान

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बारिश में मच्छर जनित बीमारियों नियंत्रित करने के लिए संचारी रोग विशेष अभियान चलाया गया। मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने जन समुदाय से अपील करते हुए कहा कि

डेंगू-मलेरिया व मच्छर जनित अन्य बीमारियों को हम मिलकर हराएंगे। संयुक्त प्रयास से इन बीमारियों पर काबू पाएंगे। वर्ष 2017 से पहले स्वास्थ्य विभाग की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है। आज हम आमजन को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।

डेंगू, मलेरिया, जैपनीज इंसेफेलाइटिस, दिमागी बुखार जैसे रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार द्वारा यह विशेष अभियान आयोजित किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग सहित 13 विभागों द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान संचालित होता है। इस अभियान के चलते पूर्वांचल में दिमागी बुखार के अभिशाप से मुक्ति मिली एवं प्रदेश में अन्य संचारी रोगों पर भी रोकथाम हुई।

उन्होंने जानकारी दी कि घर-घर दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। एक जुलाई से 30 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान का प्रथम चरण आज से शुरू हुआ है। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 की तुलना में एईएस (एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम) रोगियों की मृत्यु दर में 98 प्रतिशत एवं जेई यानि जापानी इंसेफेलाइटिस के रोगियों की मृत्यु दर में 97 प्रतिशत की कमी आई है।

2017 के बाद से स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर सुधार के चलते डेंगू रोग से मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2024 में 0.06 हुई है। डेंगू रोग की मृत्यु दर में भी 93 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, मलेरिया रोग के कुल केसेज में 58 फीसदी की कमी आई है। मलेरिया जांचों में 6.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इस अवसर पर विधायक डॉ.नीरज बोरा, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, अपर निदेशक, स्वास्थ्य डॉ. जीपी गुप्ता, महानिदेशक, स्वास्थ्य डॉ.रतन पाल सुमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button