उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर स्वास्थ्य संस्थानों में होंगे आयोजन – ब्रजेश पाठक

संस्थानों में सामाजिक कार्यों का होगा प्रस्तुतीकरण

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती मनाने के लिए जोड़-तोड़ से तैयारी शुरू हो गई। सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 31 मई को

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट का आयोजन भी किया जा रहा है।

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 31 मई को 300वीं जयन्ती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन व उनके द्वारा देश, धर्म, संस्कृति एवं नारी शक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिताओं व महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट का आयोजन भी किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी प्रसिद्ध तीर्थों एवं स्थानों पर भव्य मंदिरों का निर्माण कराया था। घाट बनवाए, कुओं, बावड़ियों एवं मार्गों का निर्माण कराया। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भी कार्य कराया। लोगों के लिए अन्न क्षेत्र खोले एवं प्याऊ का निर्माण कराया। उनके जीवन से हमें जनसेवा की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button