उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कार्यों में अनियमितता व लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -डा सक्सेना

वन मंत्री ने की वन निगम की 274वीं बैठक

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। वन निगम की 274 वीं बैठक आयोजित की गयी। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार, की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बैठक वन निगम सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

वन मंत्री द्वारा वन निगम को वन प्रमाणीकरण सम्बन्धी NCCF-PEFC का प्रमाण पत्र मिलने पर वन निगम के अधिकारियों को बधाई दी गयी। वन निगम में अधिकारियों,कर्मचारियों की कमी को पूर्ण किये जाने के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने इकोटूरिज्म के क्षेत्र में और अधिक प्रयास किए जाने पर विशेष बल दिया। साथ ही तेन्दूपत्ता के हरी बिक्री के परिणाम से भी समस्त सदस्यगण अवगत हुए। उन्होंने कर्मचारियों वन निगम के पिछले दो वर्षो से आपरेटिंग लाभ में होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बोर्ड मीटिंग का आयोजन वार्षिक न होकर तिमाही किया जाय। इससे कार्यों में गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लाट निलामी की व्यवस्था को ऑनलाइन किया जाये। जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत न मिलने पाये। निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध चल रही जांच आदि पर निष्पक्षतापूर्वक कार्रवाई करते हुए प्रकरण को शीघ्र निष्तारित कराया जाये। निगम के कार्यों में किसी भी स्तर पर अनियमितता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

प्रबन्ध निदेशक केके सिंह ने मंत्री व अन्य सभी सदस्यों के स्वागत उपरान्त वन निगम द्वारा पिछले वर्ष किये गये कार्यो व आगामी माहों में किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की रूप-रेखा प्रस्तुत की गयी, जिस पर विस्तार से चर्चा की गयी।

बैठक में समिति के सदस्य, वन विभाग, वन निगम व शासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button