उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

अध्यक्ष विजय कुमार महामंत्री हसीब निर्विरोध निर्वाचित 

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के लखनऊ व्यापार मंडल इकाई आलमबाग व्यापार मंडल का चुनाव कराया गया। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल विरमानी एवं सहायक चुनाव अधिकारी देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच एवं अध्यक्ष पद से एक पर्चा वापसी के बाद 8 पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। देवेन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सन्मुख वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम कृपलानी, सुनील कुमार जोतवानी उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष वर्मा, रजनीश खरे, रमेश मंलानी, वरिष्ठ महामंत्री पद पर मो. मोहम्मद हसीब ( बबलू )कोषाध्यक्ष पद पर राजीव रंगलानी, मंत्री पद पर आशीष शर्मा, सुशील कुमार वर्मा, संगठन मंत्री सुरेंद्रर पाल सिंह (पाली) प्रचार मंत्री प्रमोद कुमार अरोड़ा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल विरमानी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौपा। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों हार्दिक बधायी दी और कहा कि आलमबाग लखनऊ व्यापार मण्डल के व्यापारियों की समस्या जो भी होगी वह अपनी पूरी ताकत के साथ हल कराने का प्रयास करेंगें यह हमें भरोसा है। अनिल विरमानी एवं देवेन्द्र गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं को निर्वाचन सम्पन्न कराने में अपना पूरा सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।अध्यक्ष विजय सन्मुख, वरिष्ठ महामंत्री मो. हसीब, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार रस्तोगी ने सर्व प्रथम लखनऊ व्यापार मण्डल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिसने पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया । उन्होंने चुनाव अधिकारी अनिल विरमानी एवं देवेन्द्र गुप्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button