उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

24 को अटल जन्म जयंती पर बहेगी साहित्यिक रस धारा 

डिप्टी सीएम ने अटल जयंती की तैयारियों पर की बैठक 

 

कुमार विश्वास एकल काव्य पाठ की देंगे प्रस्तुति 

राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य, कमलेश मिश्रा होंगे शामिल 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अटल जयंती मनाने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।रविवार को राज भवन कॉलोनी में आयोजित समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। जिसे 24 दिसंबर को अटल की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी कनवेंशन सेंटर केजीएमयू परिसर में अटल गीत गंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कीय जायेगा। जिसमें युग कवि डॉ कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ करेंगे । जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। साथ ही अटल के काव्यपाठ पर आधारित स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ का आयोजन एवं प्रतिभागियों का सम्मान समारोह भी किया जाएगा‌। शहर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन एवं राजधानी के प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। वहीं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा शामिल होंगे। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राजेश सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, डॉ. वीएन सिंह, वीएन मिश्रा, उमाशंकर दुबे, वीडी मिश्रा, अंजनी कुमार शुक्ला एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button