उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

संस्था ने दिव्यांगजनों के लिए किया करियर अवेयरनेस कार्यशाला 

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दिव्यागजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी।

बुधवार को जयति भारतम ने इनेबल इंडिया के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय करियर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन

जानकीपुरम स्थिति आवासीय परिसर में आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया । वर्कशॉप में 40 दिव्यांगजनों ने भाग लिया और करियर निर्माण की विभिन्न तकनीकों को सीखा।

जयति भारतम् की चीफ फंक्शनरी डॉ. रेनू अग्निहोत्री ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

‘इनेबल इंडिया’ के साथ यह साझेदारी दिव्यांग युवाओं को निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने और आत्मसम्मान के साथ जीने में मददगार साबित होगी।

इस अवसर पर इनेबल इंडिया की ओर से आए कुशल प्रशिक्षकों दिनेश कुमार, आशीष कुमार, दक्षायिनी और नरेंद्र द्वारा दिव्यांगजनों को करियर परामर्श और कॉर्पोरेट सेक्टर की बारीकियों से अवगत कराया गया।

वर्कशॉप के दौरान व्यावहारिक अनुभव और जॉब प्लेसमेंट की समझ विकसित करने के लिए प्रतिभागियों को लूलू मॉल की विजिट कराई गई।

इस विजिट के माध्यम से दिव्यांगजनों ने प्राइवेट सेक्टर में अपने जॉब रोल को समझा और यह जाना कि कार्यस्थल पर सुगमता से काम करने के लिए उन्हें किस तरह के ‘वर्कप्लेस सॉल्यूशंस’ की आवश्यकता होगी।

​कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव रंजना अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button