उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

एसजीपीजीआई नर्सिंग भर्ती परीक्षा की जाँच एसटीएफ को सौंपी 

दोनों पालियों की रद्द परीक्षाओं की अगली तिथि आधिकारिक वेबसाइट को होगी जारी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एसजीपीजीआई नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती दूसरे चरण की परीक्षा को तकनिकि गड़बड़ी के चलते रद्द कर दिया गया। रविवार को

एसजीपीजीआई नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 8,500 उम्मीदवार शामिल हुए थे ।

पहली पाली की परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी आने के कारण, सभी केंद्रों की दोनों पालियों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया।

संस्थान जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा करेगा। इसकी जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को समय रहते दे दी जाएगी। संस्थान प्रशासन ने बताया कि

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताज़ा अपडेट और आगे की घोषणाओं के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। इस मामले की जाँच एस टी एफ द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button