उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ चुनाव में अध्यक्ष पंकज, सचिव बने नितिश कुमार 

राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ जिला शाखा चुनाव सम्पन्न 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ जिला शाखा चुनाव सम्पन्न हुआ। रविवार को संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सिंह एवं सचिव पद पर नितिश कुमार विजयी रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ जिला शाखा लखनऊ का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन गंज स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ।

प्रथम सत्र में अधिवेशन, दो नव नियुक्त फार्मासिस्ट प्रिंसी गुप्ता , सिद्धार्थ मिश्रा का स्वागत एवं दो सेवा निवृत्त फार्मासिस्ट देव शर्मा गौतम तथा अजीत कुमार निगम को विदाई दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. किरण कुमारी दास मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लखनऊ मण्डल, तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधांशु दीक्षित जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी,

लखनऊ तथा अनूप कुमार सिंह अध्यक्ष उप्र राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार ने किया। वहीं

द्वितीय सत्र चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सिंह, सचिव पद पर नितिश कुमार सर्वाधिक मत पाकर एवं रामू प्रसाद उपाध्यक्ष, विवेक कुमार मिश्रा संगठन सचिव, सरिता सिंह कोषाध्यक्ष एवं रमेश कुमार सम्प्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह जनपद अध्यक्ष ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button