उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

प्रो सीएम सिंह बीजी प्रसाद ओरेशन अवार्ड से सम्मानित

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड स्टेट चैप्टर के 29वें वार्षिक सम्मेलन में सम्मानित 

 

लखनऊ,भारत भारत प्रकाश न्यूज़। प्रो सीएम सिंह को बीजी प्रसाद ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. (डॉ.) सीएम सिंह को उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में 23-24 अक्टूबर 2026 को

आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड स्टेट चैप्टर के 29वें वार्षिक सम्मेलन (IAPSMUPUKCON 2026) में प्रतिष्ठित बीजी प्रसाद ओरेशन अवार्ड -2026 से नवाजा गया ।

बीजी प्रसाद ओरेशन अवार्ड सामुदायिक चिकित्सा और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मानों में से एक है। यह सम्मान जन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रो सीएम सिंह के उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण को दर्शाता है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान परिवार ने प्रो सीएम सिंह को बधाई दी। संस्थान निदेशक की उपलब्धि पर संस्थान के सभी संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों में खुशी माहौल व्याप्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button