उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सिविल डिफेन्स ने आपदा से निपटने को किया मॉक ड्रिल

  • सिविल डिफेन्स ने ला मार्टिनियर कॉलेज आग बुझाने के दिए टिप्स

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सिविल डिफेन्स ने आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करके दिखाया गया। बुधवार को सिविल डिफेंस कोर द्वारा चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में ला मार्टिनियर कॉलेज (बॉयाज) में फायर सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रे डोमिनिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के तरीके सिखाए गए। साथ ही फायर सेफ्टी एवं आग बुझाने के तरीके, केमिकल की आग, गैस सिलेंडर की आग और सामान्य आग को नियंत्रित करने के बारे में दिखाया गया। जिसमें
भूकंप व युद्ध स्थिति- भूकंप के दौरान बचाव के उपाय और युद्ध या आपातकाल के समय सायरन बजने पर बंकर में शेल्टर लेने का तरीका।

प्राथमिक चिकित्सा व स्ट्रेचर निर्माण, आपात स्थिति में बिना किसी उपकरण के त्वरित स्ट्रेचर बनाना और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाना। वहीं
प्रशिक्षण के उपरांत स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने सीखे गए कौशलों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया।

चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें रेड अलर्ट एवं ग्रीन अलर्ट सायरन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रेड अलर्ट सायरन बजने पर तुरंत शेल्टर में किस प्रकार शरण लेनी चाहिए। तत्पश्चातए ला मार्टिनियर के छात्रों ने केमिकल की आग को कंबल से बुझाकर प्रदर्शित किया। साथ ही बच्चों ने स्वयं बिना किसी उपकरण के दो अलग अलग प्रकार के स्ट्रेचर बनाए और कैजुअल्टी (घायल) को सुरक्षित ले जाने का प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण सत्र में, सुमित साहू द्वारा केमिकल फायर से बचाव का प्रदर्शन किया गया।

रजत द्विवेदी द्वारा बच्चों को सामान्य आग बुझाने की व्यावहारिक तकनीक सिखाई गई। राजेंद्र श्रीवास्तव स्टाफ ऑफिसर यहियागंज द्वारा गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का जीवंत प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य ने सिविल डिफेंस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र आयोजित रखने की बात कही। अंत में सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिविल डिफेंस अधिकारी व वार्डन, चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरुप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, डीडीडब्ल्यू् हजरगंज आशीष कपूर, सुनील कुमार करमचंदानी, यज्ञमणि दीक्षित, हेमंत कौशल, आजाद हफीज, ठाकुर प्रसाद, रोहित जायसवाल, डीडीडब्लू नफीस अहमद, सुनील शुक्ला, माजिद अली, दिलशाद, डीडीडब्लू् मुशीर अहमद, स्टाफ ऑफिसर सुमित साहू, डीडीडब्लू रामगोपाल, नियाज सिद्दीकी, रजत, सुभाष चंद्रा, रतन लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, संदीप, शिवम, अभिजीत कुमार, गुफरान, रजत दीक्षित एवं ज्योति खरे।

प्रतिभागी विद्यार्थी क्लास 11 बीण् माइकल अलेक्जेंडर, अभिनव अवस्थी। क्लास 9 शौर्य विद्यार्थी, सक्षम सिंह शाही, शाश्वत विसेन, देवंश कुमार, अर्णव मित्तल, अब्दुल अरमान, आयुष भारती, प्रणव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button