बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सिविल डिफेंस ने बांटी राहत सामग्री
सिविल डिफेन्स ने सेवा भावना को बनाया ध्येय

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को राहत सामग्री का वितरण कर सेवा भावना का ध्येय बनाया।
रविवार को सिविल डिफेन्स ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), प्रखंड लोहिया नगर की टीम लगातार राहत एवं सेवा कार्यों में जुटी हुई है।
जिलाधिकारी नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के आदेशानुसार टीम ने मामा कॉलोनी, दाउदनगर, विष्णु विहार कॉलोनी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं
चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में राहत अभियान चलाया गया। जिसमें
राहत अभियान के दौरान ऋतु राज रस्तोगी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन, डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉ. पंकज कुमार ने स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने में भूमिका निभाई। जिसमें
बाढ़ एवं जलभराव से जूझ रहे परिवारों को खाद्य सामग्री, शुद्ध पेयजल और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उनकी सहायता के लिए टीम पूरी तत्परता से कार्य करती रहेगी।
अभियान में वार्डन एवं पदाधिकारियों शोएब जलाली,दिलशाद अहमद,अनुभव द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय,सनत कुमार, अमिताभ राय, अनुज शर्मा, छोटेलाल, मुकेश सिंह, पंकज वर्मा, हरिपाल यादव,
अनिल कुमार, मोनिश, मोहम्मद सिराज,मो. अनीश,वरुण , सौरभ अग्रवाल, ऋषि श्रीवास्तव, विमल वर्मा, चेतन मिश्रा, वरुण, आमिर अब्बास, डॉ ओंकार,आकाश, अमित शर्मा, फूल कुमारी, परमजीत सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे।



