उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान वाहनों को दिखाई हरी झंडी

आरएमएल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गयी।

गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ किया।

साथ ही जन-जागरूकता रैली एवं स्वच्छता व फॉगिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी सीएम ने संचारी रोगों की रोकथाम व बचाव के लिए लोगों को जन जागरूकता पर जोर दिया।डिप्टी सीएम ने कहा कि

संचारी रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता, साफ-सफाई और जागरूकता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम स्वयं, अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रख सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वी हेकाली झिमोमी, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ पवन कुमार अरुण, अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा नीलम, आरएमएल निदेशक सीएम सिंह,

विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान, विशेष सचिव करुणेश, निदेशक, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान डॉ रेखा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ एनबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ भुवन चंद्र तिवारी एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button