उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

डिप्टी सीएम ने ‘अमृत फार्मेसी’ का किया उद्घाटन

300 शैय्यायुक्त महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सीटी स्कैन का शुभारम्भ 

 

गाजीपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश स्तर पर चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सुविधाएं बढ़ाई गयी । शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के 300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय गोरा बाजार स्थित अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया।

साथ ही आमजन को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के पावन उद्देश्य से “मॉड्यूलर ओटी परिसर एवं सीटी स्कैन” सुविधा का शुभारंभ करते हुए बधाई दीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि

निश्चित रूप से इन अत्याधुनिक सुविधाओं से जनपदवासियों को बेहतर जांच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर सुलभता से उपलब्ध होगी और आम जन को स्वास्थ्य उपचार में आसानी होगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, भाजपा, गाजीपुर ओमप्रकाश राय, चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो आनंद मिश्रा एवं अन्य चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button