उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल में सफाई कर्मियों के साथ मारपीट मामले पर जाँच कमेटी गठित 

सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन,सुरक्षा गार्डो पर पीटने का लगाया आरोप 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सफाई कर्मियों ने मारपीट को लेकर प्रशासनिक भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को सफाई कर्मियों ने सुरक्षा गार्डो पर मारपीट का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

जिसमें सफाई कर्मियों का आरोप है कि मृत नवजात शिशु पाए जाने की सूचना देने पर गार्डो ने मारपीट की। जिसमें सभी सफाई कर्मी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं संस्थान प्रशासन मामले की जाँच के लिए कमेटी गठित कर दी।

न्यू ट्रायज के शौचालय में प्रातः 09ः50 बजे नवजात शिशु का मृत शव पाये जाने एवं तदोपरान्त संस्थान में हुये घटनाक्रम की विस्तृत जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय आंतरिक जाँच समिति का गठन किया गया है।

जाँच समिति द्वारा नवजात शव को शौचालय में पहुँचने के घटनाक्रम की जाँच के लिए उत्तरदायी समस्त नियमित, संविदा, आउटसोर्स कर्मियों की जाँच तथा पूछताछ के दौरान कथित रूप से सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बल के प्रयोग की जाँच की जायेगी। संस्थान का कहना है कि

जाँच समिति एक सप्ताह के भीतर रिर्पोट प्रस्तुत करेगी। जिसके आधार पर समुचित कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जायेगी।

जाँच के पूर्ण होने तक कथित रूप से पूछताछ के दौरान बल प्रयोग करने के लिए सहायक सुरक्षा अधिकारियों डाॅ राजेश कुमार यादव तथा श्री सुरजीत सिंह को संस्थान के कार्यो से विरक्त कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button