उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
प्रो मनीराम सिंह को मिली यूनानी अस्पताल उपाधीक्षक की जिम्मेदारी
कालेज प्राचार्य ने सौंपा उपाधीक्षक का कार्यभार

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रो मनीराम सिंह को उपाधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया।
शुक्रवार को औरंगाबाद क्षेत्र में स्थित राजकीय तकमिल उत्तिब यूनानी चिकित्सालय एवं महाविद्यालय में प्रो मनीराम सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई ।
कॉलेज के प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रोफेसर अब्दुल कवि ने आदेश जारी करते हुए डॉ सिंह को 110 शैय्या चिकित्सालय के उपाधीक्षक का दायित्व का कार्यभार सौंपा । इस नई जिम्मेदारी के लिए प्राचार्य प्रोफेसर कवि सहित सभी डॉक्टरों ने डॉ सिंह को बधाई दी।
इस अवसर डॉ मनीराम सिंह ने उपाधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्राचार्य प्रो अब्दुल कवि का आभार व्यक्त किया। साथ प्रो सिंह ने सभी सभी साथियों का धन्यवाद जाहिर किया। ज्ञात हो कि प्रो सिंह अनुभवी होने के साथ संघर्षशील डॉक्टरों में बेसुमार हैं।



