उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बैंककर्मियों ने काला बैज लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करने का ऐलान

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बैंक कर्मियों काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और सभी लंबित मुद्दों के निस्तारण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के

सभी बैंककर्मियों ने काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन्हीं मांगों के लिए बैंककर्मी 27 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन, 30 अगस्त को सोशल मीडिया पर अभियान और 03 सितंबर को पोस्टर अभियान भी चला चुके हैं।

यूनाइटेड फोरम के विभिन्न घटकों के वरिष्ठ नेताओं कामरेड वाई के अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, एसके संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वीके माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी आदि ने कहा कि बैंककर्मी अब आश्वासन नहीं परिणाम चाहते हैं।

उन्होंने कहा जब तक सरकार उनकी इन चिर लंबित जायज़ मांगों को पूरा नहीं कर देती उनका ये संघर्ष जारी रहेगा।

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों की 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल होगी। उस दिन सुबह 11 बजे से हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक शाखा परिसर में एकीकृत प्रदर्शन एवं सभा आयोजित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button