उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनराष्ट्रीय

अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया- योगी आदित्यनाथ 

पंडित अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर अटल स्मृति संध्या समारोह, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपायी की कर्मभूमि पर अटल स्मृति संध्या समारोह आयोजित किया गया।

रविवार को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में पंडित अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन अध्यक्ष डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा अटल स्मृति संध्या समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहें। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धेय अटल की स्मृतियों के जीवंत स्मारक के रूप में लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का निर्माण कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया था। उन्होंने सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल रहा। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में इन्हीं मूल्यों और आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

श्रद्धेय अटल ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा और अपनी बातों को दृढ़ता एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। योगी ने कहा कि

राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित होनी चाहिए। यह आग्रह अटल का रहा। मुख्यमंत्री ने कहा ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सदैव देशहित में निर्णय लिए।

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर लखनऊ में मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित हो चुकी है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज उसी से एफिलिएटड हैं।

उनकी प्रथम कर्मभूमि बलरामपुर में उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

जनपद आगरा में उनके पैतृक गांव बटेश्वर में उनकी भव्य प्रतिमा के साथ ही एक म्यूजियम और स्मारक के निर्माण का कार्य भी संपन्न हुआ है।

अटल ने छह दशकों तक निष्कलंक व निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया और ‘दलहित’ को तिलांजलि देकर ‘देशहित’ में निर्णय लिए। रविवार को

पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘अटल स्मृति संध्या’ कार्यक्रम में उनकी पावन स्मृतियों को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं विचारों पर केंद्रित पुस्तिका ‘अटल वाणी’ का विमोचन किया।

साथ ही, कवि व साहित्यकार, ‘पद्म श्री’ प्रो. अशोक चक्रधर के एकल काव्य पाठ के श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने कहा यहाँ लोग अपने परिवार को भूल जाते है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अटल की स्मृतियों को यादगार बनाये रखने के लिए निरंतर करते आ रहें हैं।

इसके लिए मैं बहुत बहुत धन्यवाद देता हुए और सहयोगियों को बधाई देता हूँ। वहीं “अटल स्मृति संध्या” के भव्य कार्यक्रम में हिंदी भाषा के विद्वान, प्रख्यात कवि, हास्य व्यंग्यकार पद्मश्री अशोक चक्रधर के अद्भुत, हृदयस्पर्शी “एकल काव्य पाठ” का श्रवण कराया। इसी क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने

“एकल काव्यपाठ” से “अटल स्मृति संध्या” को विशेष एवं अविस्मरणीय बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान अशोक चक्रधर को पानी पीने इच्छा जाहिर की इतने में डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक हाथ पानी बॉटल और ग्लास लेकर दौड़ पड़े।

जिसे लोगों डिप्टी सी एम की मानवता सेवा देखकर लोग मोबाइल में कैद करते लगे। वहीं साहित्यकार अशोक चक्रधर ने हॅसते हुए कहा डिप्टी सी एम मुझे पानी पिलाया यह तो बड़े बड़ो को पानी पिला देते हैं।

इतना सुनते ही डिप्टी सीएम मुस्कुराने लगे और लोग ठहाके मार कर हसने लगे। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अटल की स्मृतियों को साझा किया। साथ ही विपक्ष पर तंज कसते हुए शब्दों की मर्यादा का आईना भी दिखाया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार भूपेंद्र सिंह चौधरी, मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद बृजलाल , राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार),

उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र “दयालु”, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी महापौर, लखनऊ सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष,

भाजपा, लखनऊ आनंद द्विवेदी, सांसद अमरपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ विजय मौर्य, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश बबीता सिंह चौहान, सदस्यगण, विधान परिषद संतोष सिंह, मुकेश शर्मा,

लालजी प्रसाद निर्मल, गोविंद नारायण शुक्ल, पवन सिंह चौहान , रामचंद्र प्रधान उमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, विधायक नीरज बोरा, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, पद्मश्री मालिनी अवस्थी,

उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित टंडन, शैलेंद्र शर्मा अटल, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, कवि विख्यात मिश्रा , मंच संचालक रमेश तूफानी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में सभी अतिथियों के ई-पुस्तक अटल वाणी का विमोचन करते हुए। ज्ञात हो कि

इस ई-पुस्तक में हमारे प्रेरणास्रोत, राजनीति को राष्ट्र नीति में परिवर्तित करने वाले युगपुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 के उपरांत उसी वर्ष दिसंबर माह में दिए गए प्रेरणादायक वक्तव्य का उल्लेख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button