मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों पर की पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

मेरठ। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ में कांवड़ यात्रियों फूलों की वर्षा की। शनिवार को मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। शिवभक्तों की सेवा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
जनपद मेरठ में आज मुझे शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लाखों शिवभक्त इस पावन यात्रा का हिस्सा बने हुए हैं।
सभी कांवड़ यात्रियों का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन है। आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हम पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी भक्ति के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ यात्री ऐसे समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो सामाजिक समता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
जाति-पाति, प्रांत-क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर, हर एक श्वास शिव के नाम और “शिवो भूत्वा शिवं यजेत्” के भाव के साथ शिवत्व में एकाकार होने के लिए शिवभक्त श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
प्रशासन के साथ ही समाजसेवी व धर्माथ संगठनों ने कांवड़ यात्रियों के लिए शिविर लगाए हैं। इसके लिए मैं सभी सामाजिक और धर्माथ संगठनों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्थाएं कर रखी हैं।
पुलिस एवं प्रशासन की पूरी टीम श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव के साथ इस पावन यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने में अपना योगदान दे रही है।
पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में शिव भक्तगण तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
सभी कांवड़ यात्रियों का मैं प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत व अभिनंदन करता हूं।
शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की व्यवस्थाएं कर रखी हैं।
जिला प्रशासन के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस के सभी कार्मिक, जोन, रेंज, जनपद, सर्किल और थाना क्षेत्र से लेकर बीट स्तर तक के पुलिस अधिकारी पूरे श्रद्धा भाव के साथ इस अभियान का हिस्सा बने हुए हैं और कांवड़ यात्रियों को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
इस मौके पर सांसद अरुण गोविल, मंत्री सोमेन्द्र तोमर मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।



