उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

जीएसटी विभाग के साथ व्यापारियों संवाद

जीएसटी विभाग की ओर से उपायुक्त,राज्य कर अधिकारी खंड-4 रहे मौजूद 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। जीएसटी विभाग के साथ व्यापारियों संवाद सुभाष मार्ग स्थित किराना भवन में आयोजित किया गया।

जिसका उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी संबंधी नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी देना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना था। शुक्रवार को

कार्यक्रम में जीएसटी विभाग की ओर से उपायुक्त (डीसी-4) राखी सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर सेक्टर-3 तथा राज्य कर अधिकारी खंड-4 संतोष कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यहियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, किराना कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, यहियागंज व्यापार मंडल के महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा,

युवा वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन, महामंत्री सनी लालवानी, रामचन्द्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुशील जायसवाल, रिजवान राईनी, संजीव अग्रवाल सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं अनेक ट्रेडों के सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल एवं अन्य कर संबंधी विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपायुक्त (डीसी-4) राखी सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने व्यापारियों से समय पर रिटर्न दाखिल करने तथा कर नियमों का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया।

किराना कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभदायक है।

ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों की शंकाओं का समाधान होता है और विभाग तथा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि व्यापारी जीएसटी के नवीन प्रावधानों से निरंतर अवगत रह सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी व्यापारियों के प्रश्नों का उत्तर देकर समाधान किया। जिससे व्यापारियों को जीएसटी की प्रक्रियाओं एवं नवीन प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button