उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
चिकित्सालय में लगा नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सालय में निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर लगाया गया।
गुरुवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा संचालित सहारा स्टेट रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में आज नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शुगर की जांच, बीपी, वजन आदि जांचें नि:शुल्क प्रदान की गई। वैद्य नयनबंधु वर्मा ने बीमारियों के बारे में निःशुल्क परामर्श देकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते हुए सभी से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की तथा योग करने की सलाह दी।
शिविर में संयोजक राम प्रताप ने बताया निकट भविष्य में और भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के आयोजन में अभिषेक सक्सेना, वास्को, पुष्पलता, ज्योति, जीवा आदि का सराहनीय योगदान रहा।



