उत्तर रेलवे ने माल ढुलाई को दी नई गति
अंबाला मंडल के बरवाला स्टेशन से लोड होकर श्रीराज नगर निजी साइडिंग तक पहुँचाया

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर रेलवे ने माल ढुलाई में नई गति प्रदान की। शुक्रवार को
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए श्रीराज नगर स्थित कैन सिलोस लखनऊ प्राइवेट लिमिटेड की निजी साइडिंग पर प्रथम माल रेक की सफल प्लेसमेंट की।
जिसे मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) प्रशांत कुमार एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव एवं के कुशल नेतृत्व एवं समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त की ।
यह रेक उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के बरवाला स्टेशन से लोड होकर श्रीराज नगर स्थित निजी साइडिंग तक पहुँची। इस रेक में 42 BCN वैगनों के माध्यम से 2,751 टन गेहूँ का परिवहन किया गया।
इस परिवहन में प्रेषक एवं प्राप्तकर्ता दोनों भारतीय खाद्य निगम (FCI) हैं। इस माल परिवहन से उत्तर रेलवे को ₹27,76,475 (सत्ताईस लाख छिहत्तर हजार चार सौ पचहत्तर रुपये) का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ है।
श्रीराज नगर स्थित यह नया गति शक्ति कार्गो टर्मिनल अत्यंत कम समय में विकसित एवं परिचालन के लिए तैयार किया गया है। टर्मिनल के शीघ्र निर्माण एवं प्रथम रेक की
सफल प्लेसमेंट से क्षेत्र में माल ढुलाई के लिए आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना उपलब्ध हुई है, जिससे ग्राहकों को तेज, सुविधाजनक एवं दक्ष लॉजिस्टिक सेवाएँ प्राप्त होंगी।
यह उपलब्धि लखनऊ मंडल द्वारा निजी माल टर्मिनलों के माध्यम से माल परिवहन को बढ़ावा देने, ग्राहकों को बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा रेलवे की मालभाड़ा आय में वृद्धि के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रमाण है।
निजी साइडिंग पर प्रथम रेक की सफल प्लेसमेंट भविष्य में इस मार्ग से नियमित माल परिवहन का मार्ग प्रशस्त करेगी तथा क्षेत्र में औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ग्राहकों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं विश्वसनीय माल परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
“ग्राहक संतुष्टि हमारी प्राथमिकता, राजस्व वृद्धि हमारा लक्ष्य” के संकल्प के साथ मंडल भविष्य में भी माल परिवहन को बढ़ावा देने, बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने तथा अधिकाधिक ग्राहकों को रेल माल ढुलाई से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है।



