
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश स्तर पर पुलिस विभाग बड़ा फेरबदल किया गया। मंगलवार को 15 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया।
जिसमें तरुण गाबा (आईपीएस -2001) को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। मुथा अशोक जैन (आईपीएस -1995) को
पुलिस महानिदेशक अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
अमरेन्द्र के. सेंगर (आईपीएस -1995) को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
राम कुमार (आईपीएस -1995) को अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर बनाया गया है।
नवीन अरोरा (आईपीएस -1997) को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी नियुक्त किया गया है।
पीयूष मोर्डिया (आईपीएस -1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है।
भगवान स्वरूप श्रीवास्तव (आईपीएस -1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
डॉ. संजीव गुप्ता (आईपीएस -1999) को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ के पद पर यथावत रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
धर्मवीर (आईपीएस -2002) को पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज नियुक्त किया गया है। मोहित गुप्ता (आईपीएस -2006) को सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
विनोद कुमार सिंह (आईपीएस -2007) को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
जोगेन्द्र कुमार (आईपीएस -2007) को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद नियुक्त किया गया है। आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी (आईपीएस -2008) को पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से स्थानांतरित कर सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
अनुप कुमार सिंह (आईपीएस – 2014) को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
आनन्द कुमार (आईपीएस -2015) को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।



