FARO : में डॉ गुप्ता पब्लिक रिलेशंस कमेटी के सदस्य नामित
इस उपलब्धि के लिए संस्थान निदेशक समेत सभी चिकित्सकों ने दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता ने ऐतिहासिक जगह बना कर संस्थान नाम रोशन कर दिया। शुक्रवार को
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर एवं डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता को फेडरेशन ऑफ एशियन ऑर्गेनाइजेशन्स फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की पब्लिक रिलेशंस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। इससे संस्थान में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है।
यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है कि इस प्रतिष्ठित समिति में भारत से केवल दो विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में चुना गया है। इनमें संस्थान से डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता तथा एम्स भोपाल से डॉ. सैकत दास शामिल हैं।
फेडरेशन ऑफ एशियन ऑर्गेनाइजेशन्स फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी एशिया के विभिन्न देशों जैसे भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश,
पाकिस्तान एवं वियतनाम सहित अनेक देशों के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा, वैज्ञानिक सहयोग एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।
डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से न केवल संस्थान, बल्कि उत्तर प्रदेश और देश के चिकित्सा जगत का भी गौरव बढ़ाया है। वहीं
संस्थान के निदेशक, प्रो. ऍमएलबी भट्ट सहित सभी चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों ने डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।



