उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

स्टेशन के प्लेट फार्म पर स्थापित ‘श्रीराम मंदिर’ का आकर्षक मॉडल

गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर स्थापित श्रीराम मंदिर’ का आकर्षक मॉडल 

 

गोरखपुर. लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे स्टेशन पर श्रीराम मंदिर का आकर्षक मॉडल स्थापित किया गया।

सोमवार को पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल द्वारा गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर ‘श्री राम मंदिर’ का आकर्षक मॉडल स्थापित किया गया है।

स्टेशन निदेशक, गोरखपुर रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में तैयार किया गया अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर की अनुकृति पर आधारित यह मॉडल भव्य शिखर एवं आकर्षक एलईडी प्रकाश सज्जा के कारण यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की खूब सराहना की।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों यात्री अब ‘श्री राम मंदिर’ की प्रतिकृति को स्टेशन पर देख सकते है।

यह मॉडल स्टेशन परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ ‘स्वच्छ व सुंदर स्टेशन’ अभियान को भी मजबूती देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button