उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कैंसर संस्थान में लिम्फेडेमा से बचाव को निःशुल्क क्लिनिक की शुरुआत 

संस्थान निदेशक ने क्लिनिक का किया शुभारम्भ 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लिम्फेडेमा से बचाव के लिए निःशुल्क क्लिनिक की शुरुआत की गयी।

बुधवार को कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने ‘अस्तित्व फाउंडेशन’ के साथ मिलकर लिम्फेडेमा से बचाव और इलाज के लिए एक मुफ़्त क्लिनिक शुरू किया गया है।

वहीं इस OPD का उद्घाटन संस्थान के डायरेक्टर प्रो. एमएलबी भट्ट ने किया। इस मौके पर अस्तित्व फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ. सीमा सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वरुण विजय, डीन डॉ. प्रमोद गुप्ता और

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टरों में डॉ. अंकुर वर्मा, डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे । इस क्लिनिक का मुख्य उदेश्य मरीज़ों को लिम्फेडेमा और उससे बचाव के तरीकों, शुरुआती पहचान और इलाज के बारे में जानकारी देना है।

साथ ही उन्हें मुफ़्त स्टॉकिंग्स और ब्रेस्ट प्रोस्थेसिस उपलब्ध कराना है।

8 जुलाई को शुरू हुई इस OPD में लिम्फेडेमा से पीड़ित ब्रेस्ट कैंसर के 30 से ज़्यादा मरीज़ों का रजिस्ट्रेशन और इलाज किया गया।

अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से उन सभी को प्रेशर स्टॉकिंग्स और ब्रेस्ट प्रोस्थेसिस मुफ़्त में दिए गए।

संस्थान के डायरेक्टर प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि यह क्लिनिक उन सभी मरीज़ों को वर्ल्ड-क्लास सेवा देने में बहुत मददगार साबित होगा, जो कैंसर सर्जरी के बाद लिम्फेडेमा से जूझ रहे हैं या जिन्हें इसके होने का ख़तरा है। उनके लिए वरदान से कम नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button