मुख्यमंत्री ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दी पुष्पांजलि
ब्रजेश पाठक, कपिल देव अग्रवाल, सूर्य प्रताप शाही ने दी पुष्पांजलि

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में भारतीय जन संघ के संस्थापक राष्ट्रवादी चिंतक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर नमन किया गया।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श, विचार एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का उनका उद्घोष आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के हृदय में गूंजता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। वहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अदम्य साहस, अखंड भारत के प्रति अटूट समर्पण और लोकसेवा का आदर्श भाव प्रत्येक पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के पथ पर सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसके अलावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सरकारी आवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन एवं जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के काली घाट में प्रेरणा पार्क का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कहा हमारा प्रयागराज मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का भी निर्माण हो रहा है।
फोर-लेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाया जा रहा है। गंगा जी पर नया ब्रिज बनने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के विजन के पीछे का भाव यही है कि नगरीय क्षेत्रों में ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए और आम नागरिक के जीवन को सरल एवं सहज बनाया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद प्रयागराज के काली घाट में प्रेरणा पार्क के लोकार्पण तथा नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक, चाबी एवं सफाई-किट भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा
यह आयोजन विरासत के सम्मान, जनसेवा के संकल्प और समावेशी विकास के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
बड़े हनुमान जी मंदिर में किया दर्शन-पूजन
नमो हनुमते तुभ्यं नमो मारुतसूनवे।
नमः श्रीरामभक्ताय श्यामास्याय च ते नमः॥
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम तट स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से विगत 9 वर्षों में जन सहभागिता के माध्यम से हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के एक बड़े अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
अभी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने 05 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के लक्ष्य को प्राप्त किया है।
आगामी 12 जुलाई को प्रातः 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक वृक्षारोपण का एक महाअभियान आयोजित किया जाएगा।
यह अभियान वर्तमान और भविष्य को बचाने के लिए हमारे द्वारा किए जाने वाले प्रयासों का हिस्सा है और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक माध्यम भी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि
आइए, इस वृहद अभियान का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।



