उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय लगी अत्याधुनिक जाँच मशीने 

थायराइड प्रोफाइल से लगाकर विटामिन डी की जाँच सुविधा उपलब्ध 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अब आलमबाग क्षेत्र वासियों को जाँच के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंगलवार को

50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, चंदरनगर के पैथोलॉजी विभाग में हार्मोन्स से सम्बंधित जांचों के लिए Getein 1100 मशीन उपलब्ध करा दी गयी है।

इस मशीन के द्वारा थायराइड प्रोफाइल में T3, T4, TSH; डायबिटीज की महत्वपूर्ण जाँच HbA1c एवं आज के परिवेश में अति महत्व वाली जाँच विटामिन -डी की जाँच आसानी से निःशुल्क सुविधा मिलेगी ।

यह जांचें अत्यधिक महंगी होने के साथ ही सभी जगह उपलब्ध नहीं हैं। ज्ञात हो कि

अब तक यह सभी जांचें आउटसोर्स के माध्यम से लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, एल.डी.ए. कॉलोनी, कानपुर रोड से करायी जा रहीं थीं।

जिससे मरीजों को परेशानी हो रही थी, समय से रिपोर्ट न मिल पाने के कारण इलाज में विलम्ब होता था। इस मशीन के उपलब्ध हो जाने से मरीजों को ससमय रिपोर्ट मिल सकेगी और समय से इलाज शुरू हो सकेगा ।

वहीं मुख्य चिकिसा अधीक्षक डॉ स्वतंत्र प्रकाश सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके दीक्षित, पैथोलॉजिस्ट डॉ (मेजर) केएन द्विवेदी एवं सभी चिकित्सकों की उपस्थिति में इस मशीन से होने वाली जांचों का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सहयोगी आरएम कुशवाहा एवं पैथोलॉजी विभाग से डॉ केके आनन्द, बिनोद कुमार, महेंद्र प्रसाद, अभिषेक वर्मा, रजनीश सिंह, ध्रुव सिंह व चिकित्सालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button