उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
भारत सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
जय प्रकाश शिवहरे, विजय किरण आनंद, दिलीप कुमार शुक्ल रहे मौजूद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में भारत सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई गयी। मंगलवार को
भारत सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गोमती नगर के पिकअप भवन में “एफडीआई एवं निवेश प्रोत्साहन” विषय पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।
कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के संयुक्त सचिव जय प्रकाश शिवहरे,उत्तर प्रदेश सरकार के
सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद (आईएएस) व पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।



